बिजनेस

बड़ी खबर – चीन की कम्पनी से भारतीय रेलवे ने 471 करोड का ठेका किया रद्द

भारत चीन सीमा पर 20 जवानों के शहादत और चल रही तनातनी के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। भारत ने चीन की एक कंपनी से अपना अनुबंध खत्म कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (DFCCIL) ने चीन की कम्पनी नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन ग्रुप कंपनी लिमिटेड के साथ अनुबंध को समाप्त कर दिया है. DFCCIL ने ये एलान करते हुए इसकी वजह चीन की इस कंपनी की खराब परफॉरमेंस को बताया है।

भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ऑफ इंडिया ने बीजिंग नेशनल रेलवे रसिर्च एंड डिजाइन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सिग्‍नल एंड कम्‍युनिकेशंस ग्रुप कॉ. लि. से अनुबंध खत्‍म कर दिया है। बता दें कि प्रोजेक्‍ट के तहत कानपुर और इहन दयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन के सेक्‍शन के बीच 417 किमी में सिग्‍नलिंग व टेलीकम्‍युनिकेशंस का काम प्रस्तावित था। रेलवे ने ख़राब काम की वजह से अनुबंध रद्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button