कोरोना पॉजेटिव काजल पिसल ने कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हूं

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. बेकाबू हुई इस लहर ने कई लोगों को लील लिया है. देश भर में हालत बहुत खराब हैं. हर दिन रिकार्ड टूट रहे हैं. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के करीब 3 लाख नए केस सामने आए और इस दौरान 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना से एक दिन में इतने लोगों की मौत हुई है. बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका काफी असर पड़ा है. कई कलाकार संक्रमित हैं तो वहीं कई की मौत भी हो गई है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल जोकि कोरोना पॉजेटिव हैं,
READ ALSO – ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रहीं सारा गुरपाल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

ने अपना भयानक और दर्दनाक अनुभव शेयर किया है. काजल ने बताया कि शुरूआत में उनके कोरोना के हल्के लक्षण थे. उन्होंने सारी गाइडलाइंस का पालन किया. डॉक्टर ने एक महीने आराम करने को कहा. सबने कहा कि 15 दिन तक ठीक हो जाओगी. लेकिन एक हफ्ते के बाद मुझे चक्कर आने लगे. ऐसे लगा जैसे शरीर में जान ही नहीं है. जैसे-जैसे दिन गुजरते गए मेरी तबीयत बिगड़ती गई’. मैंने अपने सामने लोगों को तड़पते हुए. मरते हुए देखा है. काजल ने बताया इस वक्त वे अपने पति और बच्चे से दूर हैं. इस वजह से वे काफी परेशान हैं.




