शासकीय भूमि पर कब्जा कर माफिया द्वारा रेत का भँडारण ग्रामीणों ने की जिला खनिज अधिकारी से शिकायत
ग्रामीण रेत से भरे ट्रक पकड़ा तो थानेदार और तहसीलदार ने बिना कार्यवाही किए छोड़ दिया

पलारी – पलारी तहसील अन्तर्गत ग्राम धौराभांठा के सरपंच, पंच एवम ग्रामीणों ने जिला कार्यालय बलौदाबाजार जाकर जिलाधीश, खनिज अधिकारी एवम एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ दबंगो ने लगभग 4 एकड़ गांव की शासकीय भूमि पर कब्जा कर उस पर खेती कर रहे है

तथा एक और जमीन पर कब्जा कर रेत मंगवाकर शासकीय जमीन में भंडारण कर लिया है ग्रामीणों द्वारा मना करने पर उन्हें डराते धमकाते है जिसकी शिकायत पूर्व में तहसीलदार पलारी एवम आरक्षी केंद्र गिधपुरी में कई गई है लेकिन अभी तक उन लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई है।
गांव के सरपंच दुरपती, उपसरपँच खेलावन साहू, पँचगण बैसाखूराम, यशवंत कुमार, पूर्णिमा साहू, रामगोपाला, सेवकराम साहू, हेमराज, टिकेश्वरी, बिटावन, यशोदा, शिवकुमारी एवम ग्रामिणो ने बताया कि चुकि यह जमीन शासकीय है जो मवेशियो के लिए चरीचरागन एवं गांव के अन्य कार्यो के लिए उपयुक्त है जिसे दबँगो द्वारा बालात कब्जा कर रखा है
उक्त जमीन पर स्थगन हेतू पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया था तथा इस मामले में स्थगन आदेश भी न्ययालय से मिल चुका है इसके बावजूद दबंगता पूर्वक शासकीय भूमि पर कब्जा कर उस कार्य किया जा रहा है। जिससे त्रस्त होकर पंच सरपंच एवम ग्रामीणों ने जिला कार्यालय जाकर अधिकारियों को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा तथा है तथा तत्काल दबँगो से शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने कार्यवाही की मांग की है ।



