कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 4563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 839 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 28 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 25529 मरीज सक्रीय है।
रायपुर में आज रिकार्ड 1291 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1199 नये कोरोना के केस आये हैं। राजनांदगांव में 400, बेमेतरा में 141, बालोद में 119, धमतरी में 130, बलौदाबाजार में 101, महासमुंद में 129, बिलासपुर में 224 नये मरीज मिले हैं।








