ब्रेकिंग – सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट कर उठाया बड़ा सवाल, मांगा इस बात का जवाब
CBI की टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वही अब इस पूरे मामले में ड्रग्स एंगल से भी जांच हो रही है। रिया के कुछ चैट्स भी सामने आए हैं जिसमें ड्रग्स का जिक्र किया गया है। चैट में जया साहा और श्रुति मोदी का भी जिक्र है। वही इन सबके बीच सुशांत के परिवार वालों ने कहा है कि ‘सुशांत को मारने की प्लानिंग की जा रही थी, इन मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं।’ वही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी का इंतजार क्यों किया जा रहा है?
श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम अभी भी अपराधियों को हिरासत में लेने का इंतजार क्यों कर रहे हैं ?’इसके साथ ही श्वेता ने लिखा, ‘बीते दो दिनों से कई खुलासे हो रहे हैं। रिया और उनके गैंग द्वारा कई महीनों से सुशांत को ड्रग्स दिया जा रहा था ताकि उसके पैसों पर कंट्रोल किया जा सके और उसे आसानी से लूटा जा सके। साथ वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि परिवार का कोई भी व्यक्ति सुशांत तक ना पहुंच सके।”’जब सुशांत ने इसके खिलाफ 18 मई के दौरान आवाज उठाई और अपने पैसों पर अपना कंट्रोल करना चाहा तो गैंग में खलबली मच गई। वो आपस में मैसेज करने लगे कि अभी भी कैसे सुशांत के पैसों पर कंट्रोल किया जाए।”
”8 जून को रिया, मेरे भाई सुशांत के घर से चली गई। उसने एक IT टीम को भेजा ताकि मेरे भाई के कंप्यूटर से सभी डाटा निकाला जाए। उन्होंने 8 हार्ड डिस्क में सभी डाटा इकठ्ठा किए। जब मेरे भाई सुशांत ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धमकाया। ये सभी बातें CBI ने पूछताछ के दौरान स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है। उसी रात को दिशा की मौत हो जाती है।” वही सुशांत मौत मामले पर आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सवाल उठाए हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि, ‘आरोपी रिया को मंच क्यों दिया जा रहा है, ये 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का अपमान है।’ वही गुरुवार को फिर से सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही ड्रग एंगल से भी मामले में जांच हो रही है। बता दें, NCB की टीम एक टीम गोवा पहुंची है। जहां वो ड्रग डीलर गौरव आर्या की तलाश कर रही है। रिया और गौरव के बीच कई बार बातचीत हुई है। इस एंगल पर NCB जांच कर रही है।




