राजनांदगांव – कोरोना काल में जिम हुवे बंद तो यहां खिलाडी अपने फिटनेस के लिए कर रहे अखाडा व्यायाम
कोरोना काल मे जहां जिम एव अन्य व्यायाम शाला बंद है ऐसे मे खिलाडी अपने फिटनेस को बनाए रखने अखाडा व्यायाम का प्रशिक्षण ले रहे है । इस प्रशिक्षण मे लगभग 20 -25 खिलाडी प्रतिदिन हिस्सा ले रहे है। लॉकडाउन के शुरुआती दिन से ही राजनांदगांव जिले के जिम पर ताले लटके हैं। वही अन्य व्यायाम शालाए भी बंद है ऐसे मे खिलाडी अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए आखाडा का प्रशिक्षण ले रहे है । आखाडा से जहां खिलाडियो का फिटनेस बरकरार रहेगा वही अन्य प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए खिलाडी तैयार रहेगे ।
राजनांदगांव शहर के अमृत फूलवारी मे इन दिनो सुबह शाम खिलाडी कोविड 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए अखाडा का प्रशिक्षण लेने मे लगे हुए है इस प्रशिक्षण मे प्रतिदिन 20 से 25 खिलाडी हिस्सा ले रहे है ।आखाडा खेलते हुए का विजुअल लगाना है ।अमृत फूलवारी मे अम्बिका उत्सव समिती नवागांव व्दारा अखाडा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
प्रशिक्षण मे लगे कोच ने बताया कि खिलाडी पहले दौड लगाते है बाद मे विभिन्न मुद्राओ मे व्यायाम करते है इसके बाद अखाडा का अभ्यास करते है आखडा आत्म रक्षा के लिए सहायक होता है व्यायाम कोरोना को हराने के लिए एक सशक्त माध्यम है इससे इम्यूनिटी पावर मजबूत होता है ऐसा माना गया है व्यायाम करने वाले लोग का इम्यूनिटी आम लोग के मुकाबले बेहतर होती है।



