अनियंत्रित ट्रक ने पैसेंजर गाड़ियों को मारी टक्कर , 9 से ज्यादा लोगों मौत |

महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है की अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर एकसाथ कई वाहनों को रौदते हुए सड़क किनारे होटल में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने पैसेंजर गाड़ियों को भी टक्कर मार दी जिससे 30 से 40 लोगों के घायल होने की संभावना है। 9 से ज्यादा लोगों मौत की आशंका है। जानकारी के अनुसार हादसा एमपी महाराष्ट्र धुलिया जिले के पलासनेर में नेशनल हाईवे क्रमांक 3 में हुआ है। बताया जाता है कि हादसा बिजासन घाट उतरते समय अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर के कारण हुआ है।
read also- CG CRIME: प्रेमिका ने नहीं मानी डिमांड, तो सिरफिरे आशिक कर दी यह घिनौनी हरकत..
महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सांगली थाना क्षेत्र के पलासनेर गांव की घटना है। घायलों को स्थानीय लोगों कि मदद से धुलिया जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पर शांगवी पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे के कारण वहां पर जाम लग गया। हादसा होते ही चीख पुकार मंच गई। लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए थे।



