छत्तीसगढ़

सलमान खान की शादी के लिए राखी ने मांगी मन्नत, “बोली मैं चप्पल नहीं पहनूंगी”…. |


Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बार राखी, सलमान खान की शादी को लेकर टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है।

Rakhi Sawant: वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी ने पैरट ग्रीन कलर का टॉप और ब्लू डेनिम जींस कैरी किया है। इसके साथ राखी पिंक कलर के जैकेट से खुद का फेस कवर करती नजर आ रही हैं, लेकिन सबकी नजर राखी के पैरों पर पड़ी। बता दें कि राखी एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं।राखी सावंत को नंगे पैर चलते देख पैपराजी से रहा नहीं गया। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि आप नंगे पैर क्यों हैं? इस पर राखी ने कहा, ‘मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई ताकि सलमान खान की शादी हो जाए।

read more- हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत साथ ही आधा दर्जन घर को क्षतिग्रस्त

Rakhi Sawant: तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगी।’  इसके बाद वह कहती हैं, ‘अरे सभी देखो मेरे पैर छिल गए। सलमान भाई शादी करो, मेरे पैर छिल गए। शादी करो, बच्चे दो, हमारे देश को भी बच्चे दो। मैं श्रीलंका और दुबई से आपके लिए नंगे पैर आई हूं।’राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके सइ वीडियो पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी।

Rakhi Sawant:’ वहीं एक ने लिखा, ‘राखी पागल हो गई है। कुछ भी करती रहती है।’ एक ने लिखा, ‘राखी की चप्पल टूट गई होगी तभी कैमरा में आने के लिए ये सब ड्रामा कर रही है।’ ऐसे कई और रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं।



Related Articles

Back to top button