मनोरंजन

Birthday Special – बोल्डनेस की जीती जागती मिसाल तनुश्री दत्ता का जन्मदिन आज, मीटू कैंपेन की वजह से इंडस्ट्री ने किया ऐसा

तनुश्री दत्ता ने अपने बोल्ड सीन्स से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया और रातों रात स्टार बन गईं

बॉलीवुड की एक समय सबसे हॉट अदाकारा तनुश्री दत्ता 19 मार्च को अपना 36वां बर्थडे मनाएंगी। तनुश्री दत्ता ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन आज भी वो चर्चाओं में शामिल रहती है। बता दें कि तनुश्री बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता कि बड़ी बहन हैं। तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था।

तनुश्री ने अपने मॉडलिंग करियर के लिए फर्स्ट ईयर के बाद ही कॉलेज छोड़ दिया था, लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। साल 2004 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

साल 2005 में उन्हें फिल्‍म ‘आशिक बनाया आपने’ से ऑफर हुई। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी नजर आए। फिल्म में तनुश्री दत्ता ने अपने बोल्ड सीन्स से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया और रातों रात स्टार बन गईं। इस फिल्म में उनके इमरान हाशमी संग कई इंटीमेट सीन शामिस थे। इस फिल्म का ‘आशिक बनाया आपने’ सांग भी खूब वायरल हुआ। जिसे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

इस फिल्म के बाद से बॉलीवुड में तनुश्री के पास फिल्म ऑफर्स की मानो बाढ़ ही आ गई। तनुश्री ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी, जैसे- ‘चॉकलेट’, ‘भागम-भाग’, ‘ढोल’, ‘रिस्क’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘सास बहु और सेंसेक्स’ समेत कई फिल्में शामिल है।

तनुश्री दत्ता ने मेहनत के दम पर लोगों के बीच जो पहचान बनाई, एक झटके में वो सब खत्म हो गई। तनुश्री को इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। तनुश्री ने मीटू कैम्पेन के तहत मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

तनुश्री का आरोप था कि ‘साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से छुआ, उन्होंने फिल्म में एक इंटिमेट सीन की भी मांग की थी, जो प्रोजेक्ट में नहीं लिखा हुआ था, जिससे के चलते मैं शूटिंग छोड़कर चली गई’, मीटू कैम्पेन के तहत उनकी आवाज आग की तरह इंडस्ट्री में फैल गई।

इसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनका बॉयकाट कर दिया और इस तरह उनका एक्टिंग करियर समाप्त हो गया था। तनुश्री के इस आरोप से गुस्साए नाना पाटेकर के फॉलोवर्स ने उनकी कार पर हमला भी किया। एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया कि मैनें कई डायरेक्टर्स को कॉल किया, लेकिन कही से भी जवाब नहीं मिला। जिसके चलते मैं डिप्रेशन में चली गई थी।

कहा जाता है कि अपने डिप्रेशन को दूर करने के लिए तनुश्री दत्ता ने आध्यात्म की ओर अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया। वो कई आश्रमों में रही, लेकिन उनके मन को शांति नहीं मिली। इसके बाद उनके एक दोस्त ने योगा सेंटर के साथ जुड़ने की सलाह दी। जिसके बाद वो कुछ दिनों तक लद्दाख में रही और फिर अमेरिका चले गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button