मनोरंजन

Birthday – महज 16 की उम्र में सीता बनी पूर्व सांसद दीपिका चिखलाया का है आज जन्मदिन, अब कैसी दिखती हैं तब की सीता माता जानिए

रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक “रामायण” का एक समय था जब इस धारावाहिक को देखने के लिए लोग उत्साहित रहते थे। इतना ही नहीं इस धारावाहिक को देखने के लिए लोग अपना सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। कलाकारों को ऐसी शोहरत मिली कि मूर्तिकार राम सीता की मूर्तियों में इनका अक्स उतारना शुरू कर दिया था।

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का आज जन्मदिन हैं। दीपिका चिखलिया आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक एडफिल्म के लिए भी चर्चा में आती हैं। वो एड था निरमा सुपर जिसका डायलॉग आपकी परखी नजर और निरमा सुपर बहुत मशहूर था।

बता दें कि रामायण में अभिनय के समय दीपिका चिखलिया की उम्र महज 16 साल थी। कम उम्र में इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद दीपिका का एक्‍टिंग कैरियर ज्‍यादा नहीं चला। लेकिन, राम के अपने किरदार के लिए अरुण गोविल और सीता के किरदार के लिए दीपिका आज भी याद की जाती हैं।

सीरीयलों में काम करने के अलावा दीपिका चिखलिया ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दीपिका अचानक से टीवी से गायब हो गई थी हालांकि उन्होंने साल 2017 में एक बार फिर से छोटे परदे के शो में वापसी की थी। उनकी ये वापसी 25 साल बाद हुई थी। वो गुजराती टीवी शो ‘छुटा छेड़ा’ में नजर आईं थीं।

दीपिका चिखलिया मार्च 2018 में खबर आई थी कि वह एक्टर मनोज गिरी की फिल्म ‘गालिब’ से स्क्रीन पर वापसी कर रहीं हैं। खबरों में बताया गया था कि, वो आतंकी अफजल गुरू के बेटे गालिब की मां तबस्सुम का किरदार निभा रही हैं। दीपिका चिखलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक बिजनेस मैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। हेमंत ‘श्रृंगार बिंदी’ और ‘टिप्स एंड टोज’ नेलपॉलिश के मालिक हैं। आज दीपिका और हेमंत की दो बेटियां निधि और जूही हैं।

Related Articles

Back to top button