मनोरंजन

बड़ी खबर – इस TV एक्ट्रेस ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, शोक में डूबे फैंस

तेलुगू टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने आत्महत्या कर ली है। वह इस समय ‘मानसू ममता’ सीरियल में नजर आ रही थीं। श्रावणी के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि देवराज रेड्डी द्वारा उत्पीड़न की वजह से श्रावणी नेआत्महत्या की। बताया जा रहा है कि देवराज ने श्रावणी को परेशान किया, जिसके अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

read also,,Akshay Kumar Birthday – कभी वेटर का काम करते थे अक्षय कुमार, बर्थडे पर जाने उनके जीवन से जुडी कुछ अनसुनी बाते..

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने मंगलवार रात करीब 10 बजे आत्महत्या की। वह हैदराबाद के एस्सार नगर पीएस मथुरा नगर में एच 56 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि अभिनेत्री के परिवार ने देवराज रेड्डी के खिलाफ एप्सरनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही श्रावणी के भाई ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है।

read also,,ऑफर ! 5000mAh बैटरी वाले Realme के इस फोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, कीमत सिर्फ 7499 रूपये

गौरतलब है कि श्रावणी पिछले करीब आठ सालों से तेलुगू कार्यक्रमों में अभिनय कर रही हैं। श्रावणी की हिट लिस्ट में ‘मौनरागम’ और ‘मनसु ममता’ जैसे कई धारावाहिक शामिल हैं। श्रावणी इस समय ‘मानसू ममता’ सीरियल में नजर आ रही थीं। श्रावणी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button