Bhabhi ji ghar par hain की शूटिंग हुई फिर शुरू, नेहा पेंडसे ने शेयर की तस्वीर

भाभीजी घर में है, हर घर में प्रसिद्ध है. इस ड्रामा को लोगों ने ना सिर्फ अपना प्यार दिया है बल्कि अपने जीवन में उतार भी लिया है. हाल ही में भाभीजी घर पर है की गोरी मेम यानि की सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद उनके चेहरे को नेहा पेंडसे ने बदलने की खबरें आई थी.
Read Also –जान्हवी कपूर ने किया शानदार बैली डांस तो फैंस हो गए लट्टू, बेहद शानदार डांस वीडियो
सीरियल की शूटिंग एक बार फिर शुरु कर दी गई है. नेहा ने आज अपने इंस्टा अकाउंट की पिक्चर शेयर करते हुए बताया है कि शूटिंग का पहला दिन अच्छा रहा. आपको बता दे कि नेहा के फाइनल होने पर शो की पूर्व एक्टर टंडन ने कहा है कि वे काफी खुश है कि नेहा उनका किरदार निभाएंगी. वे एक अच्छी अदाकार है, मुझे काफी पसंद भी है.
यहां क्लिक कर देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/p/CJ7ZvaXDd_J/?utm_source=ig_web_copy_link
Read also – नोरा फतेही ने फेविकोल से गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
आपको बता दे कि इससे पहले शो की किरदार अँगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने भी शो को अलविदा कह दिया था और उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए थे. जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने शिल्पा का किरदार निभाया था. उन्हें भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला था, जितना की शिल्पा को दिया गया था. फिलहाल नेहा की एंट्री क्या कमाल दिखाती है, ये तो वक्त ही बताएगा.





