मनोरंजन
नोरा फतेही ने फेविकोल से गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

नोरा फतेही अपने डांस से फैन्स को दीवाना बनाती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह करीना कपूर के गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं। नोरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है कि नोरा करीना कपूर के सॉन्ग फेविकोल पर डांस कर रही हैं और उनका साथ सिंगर तुलसी कुमार भी दे रही हैं। नोरा के इस अंदाज को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। इस दौरान नोरा फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। डांस के दौरान उनके एक्सप्रेशन्स वाकई में देखने लायक है।



