inh24बिजनेस

Petrol Diesel Price – आज भी बढे पेट्रोल के दाम, चेक करे डीजल का भाव

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को पेट्रोल के दाम में 14 से 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कल रविवार को करीब 47 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम बढ़े थे और आज दूसरे दिन लगातार रेट में बढ़ोतरी जारी है। वहीं डीजल के दाम सभी शहरों में स्थिर रहे। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई लेकिन डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 17 अगस्त 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा और पटना में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम  पेट्रोल (रुपये/लीटर)    डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 80.73     73.56

मुंबई   87.45     80.11

कोलकाता  82.30             77.06

चेन्नै  83.87     78.86

नोएडा  81.34     73.87

लखनऊ 81.24     73.77

पटना  83.50     78.72

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button