मनोरंजन
“खतरों के खिलाड़ी 11” का न्यू प्रोमो हुआ लॉन्च, जानिए कौन कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे इस बार

नई दिल्ली: टीवी की दुनिया के मोस्ट अवेटेज रियाटिली शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की पहली झलक को रोहित शेट्टी रिलीज कर दिया है. ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला प्रोमो सामने आ चुका है. जिसमें धमाकेदार एक्शन और स्टंट के साथ ‘डर वर्सेज डेयर’ का मैदान-ए-जंग नजर आ रहा है.
युद्ध के मैदान में बदला केपटाउन
इस प्रोमो की बात करें तो इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इससे ये पता चलता है कि केप टाउन का खूबसूरत मैदान अब बहुत जल्द युद्ध के मैदान में बदलने वाला है. रोहित ने प्रोमो में बताया है कि इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड है. जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे. देखिए ये प्रोमो…
https://www.instagram.com/p/CQBaemUBABN/?utm_medium=copy_link
रोहित शेट्टी के अंदाज ने जीता दिल
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ यानि ‘KKK11’ का प्रोमो रोहित शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं- ‘ये कोई आम बैटल ग्राउंड नहीं है. यहां ना कोई बहाना, ना कोई रहम और ना कोई सरेंडर. यहां कदम-कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वॉरियर्स देगें उसे कड़ी टक्कर. ये है डर और डेयर का बैटल ग्राउंड… वेलकम टू केपटाउन’.
ये हैं कंटेस्टेंट्स
इस बार इस स्टंट रियलिटी शो में कंटेस्टेंट भी काफी जबर्दस्त हैं. यहां मैदान में राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आने वाला हैं.




