मनोरंजन

Anupamaa Coming Twist :सामने आएगा माया का चाल… हार्ट अटैक के बाद भी नहीं सुधरेगा वनराज…


Anupamaa Coming Twist : टीवी शो अनुपमा शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खीचने में कामयाब रहा है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुदांशु पांडे, मदालसा शर्मा आदि अहम भूमिकाओं में हैं और स्टोरीलाइन के अहम हिस्से भी हैं। शो का करंट ट्रैक अनुपमा और अनुज कपाड़िया की मैरिड लाइफ पर आधारित है।

शो में लीड कैरेक्टर्स अनुज और अनुपमा के बीच दूरी दिखाई जा रही है।इन दिनों वनराज के लाइन क्रॉस करने के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लगता है कि वनराज महत्वाकांक्षी हो रहा है कि अनुपमा जल्द ही उसके पास लौट आएगी क्योंकि अनुपमा और अनुज अब साथ नहीं हैं।

Read More- छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री, टीवी एंकर एवं केश कला बोर्ड की प्रथम अध्यक्ष मोना सेन का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

वनराज, काव्या के साथ बहुत बुरा बर्ताव करेगा और वह अब इस व्यवहार के लिए तैयार नहीं है। काव्या अब तलाक के कागजात तैयार करवाकर वनराज के चेहरे पर फेंक देगी। वनराज बहुत खुश दिखाई देगा क्योंकि आखिरकार उसका सपना सच हो रहा है और उसके और अनुपमा के बीच की सभी बाधाएं दूर हो रही हैं।

वनराज को इग्नोर करेगी अनुपमा
अनुज के न आने की वजह से अनुपमा टूट गई। लेकिन, उसने अपने दुखों को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ना का निर्णय लिया। यही वजह है कि वह सब कुछ भूलकर गुरु मां के गुरुकुल में एडमिशन लेती है। हालांकि, इसी बीच वनराज को हार्ट अटैक आ जाता है और हमेशा की ही तरह शाह हाउस से अनुपमा के पास फोन तो जाता है। अनुपमा सबकी खातिर हॉस्पिटल तो जाती है लेकिन, वनराज से मुलाकात नहीं करती है। वह वनराज को पूरी तरह इग्नोर कर देती है। वह न ही वनराज से मिलने जाती है और न ही उसका हाल-चाल लेती है।



Related Articles

Back to top button