उत्तर प्रदेश

गाय के जबड़े में फटा बम, जबड़े के उड़े चिथड़े, शरारती तत्वों की खोजबीन जारी


कानपुर के काकादेव इलाके की एक दर्दनाक घटना सामने आई है,काकादेव इलाके के नवीन नगर में कूड़ा घर के पास एक गाय चारा समझ कर बम खा गई,गाय के मुंह में बम फट गया जिससे उसका जबड़ा उड़ गया,सोशल मीडिया पर गाय का यह वीडियो गुरुवार देर शाम वायरल हुआ,जिसके बाद पुलिस व नगर निगम के अफसर सक्रिय हुए,पुलिस ने घायल गाय को रायपुरवा स्थित सोसायटी फार प्रिवेंशन आफ क्रुएलिटी अगेंस्ट एनीमल अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम कूड़े के ढेर में पाए गए है,पुलिस को गाय के घायल होने कि सूचना गुरुवार कि शाम को मिली थी,पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है,कुछ लोगों ने खुद थाने जाकर इसकी शिकायत की थी.लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यह किसी की जानबूझकर की गई हरकत है,पुलिस ने इसकी सूचना नगर निगम को दी,नगर निगम के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.आरके निरंजन ने एसपीसीए इंचार्ज को बताया तो अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर गाय लाई गई,उसका फौरन इलाज शुरू कर दिया गया.पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

कूड़े के ढेर के पास दिखी गाय
कूड़े के ढेर के पास का भी एक वीडियो सामने आया है. इसमें गाय खड़ी दिखाई दे रही है. पुलिस पता कर रही कि कहीं उसी ढेर से पटाखा, तो गाय ने नहीं खा लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी आशंका ज्यादा है. पुलिस के अनुसार,किसी की शरारत सामने आई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. साथ ही, सख्त से सख्त कार्रवाई भी होगी. उधर नगर निगम की टीम ने गाय का इलाज शुरू कराया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button