श्री रामायण कथा में सीता का किरदार निभाएंगी अंजली अरोरा, कही ये बात…

कच्चा बादाम जैसे गानों पर नाच कर फेम कमा चुकी अंजलि अरोड़ा अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में हर कोई उनकी वीडियो को देख दीवाना होने में समय नहीं लगाता है।
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बॉलीवुड फिल्म श्री रामायण कथा में एक अहम किरदार पाया है। वह माता सीता का रोल निभाकर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की यह रोल पाकर उन्हे कैसा लग रहा है पढिए पूरी खबर टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में।
अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने बताया की मेरा मानना है कि मेकर्स ने मुझमें कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के निभा सकती हूं। मुझे पिछले महीने फाइनल किया गया था, और तब से, मैं वीडियो देख रही हूं, पढ़ रही हूं और वर्कशॉप में भाग ले रही हूं। मैं किरदार अच्छे से निभाऊँगी इसकी मेरी पूरी कोशिश रहेगी। मैं इस समय अपने आप को खुशकिस्मत मान रही हूं की मुझे माता सीता के रोल के लिए चुना गया। यह रोल कितना पवान है इसे निभाने के लिए कोई मना कर ही नहीं सकता है।
इसी के साथ जब उनसे पूछा गया की नितेश तिवारी की रामायण में साई पल्लवी और उनके किरदार सीता की तुलना होगी। जिसपर वह कहती हैं की हाँ तुलना तो होगी लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है की मेरी तुलना एक एक्ट्रेस से हो रही है। बात दें की एक्ट्रेस लॉकअप में नजर आईं थी साथ ही कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।




