सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- ‘हिंदू धर्म नाम की कोई चीज नहीं’ |

हिन्दू राष्ट्र को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र नहीं है, ना ही पहले कभी था. समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार दोपहर को ट्वीट किया कि भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है, ना पहले कभी था. ये एक संप्रभु राष्ट्र है, हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है. भारत के सभी लोग भारतीय हैं. सभी धर्मों, पंथों, सम्प्रदायों व संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व हमारा भारतीय संविधान करता है.
भारत हिंदू राष्ट्र नही है, पूर्व में भी कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था। भारत अपने आप में एक संप्रभु राष्ट्र है। हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है। भारत के सभी लोग भारतीय हैं। सभी धर्मों, पंथो, सम्प्रदायों व संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व हमारा भारतीय संविधान करता… pic.twitter.com/rBhGNTRPPC
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) September 2, 2023
रामचरितमानस को लेकर विवादों में आए समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लगातार हिंदू धर्म पर हलवार रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी की है. इस बार उन्होंने हिंदू धर्म को धोखा बताया है. उन्होंने अपनी एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि ‘हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है.
आरएसएस प्रमुख, मोहन भागवत जी अच्छा हुआ एक ही दिन बाद असम पहुंचते ही आपको समझ आ गई कि भारत को, भारत बोलना चाहिए। कल आपने नागपुर में बोला था कि “हिंदुस्तान एक हिन्दू राष्ट्र है”, आज आपने अपनी गलतियों को एहसास कर आखिर में सच स्वीकार कर भारत को भारत कह ही दिया, आगे भी आप भारत को भारत…
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) September 2, 2023
अपने वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि ‘ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता, लेकिन क्या विडंबना है…’
#BreakingNews : स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादास्पद बयान, “हिंदू धर्म नाम की कोई चाज़ नहीं”#SwamiPrasadMaurya @imonicathakur @anchorsapna pic.twitter.com/L0fpiVTfWY
— News18 India (@News18India) September 2, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




