अपने से 30 साल छोटी इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे अनिल कपूर, चल पड़े हैं आमिर की राह पर

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर हमेशा अपनी जवानी को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर अनिल कपूर ने कई दशकों तक फैंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन किया है। आपको बता दें कि एक्टर अनिल कपूर ने अपने 38 साल फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं। अनिल कपूर एक ऐसे कलाकार हैं, जिनपर आज भी लड़कियां फिदा हैं। यहां तक कि लड़के भी उनकी जवानी के राज़ जानना चाहते हैं।
एक्टर अनिल कपूर जितना ज्यादा अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं, उतना ही वो अपनी फिज़ीक को लेकर भी जाने जाते हैं। वो इतने ज्यादा फिट हैं कि लोग उनसे हमेशा पूंछते रहते हैं कि वो फिट रहने के लिए क्या करते हैं? वैसे तो कई फिल्मी सितारे जवान दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। ऐसे में अनिल कपूर की फिटनेस को लेकर भी कई अफवाह उड़ती रहती है। कोई कहता है कि वो फिट रहने के लिए सांप का खून पीते हैं तो किसी का कहना है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्टरी करवा रखी है।
हाल ही में अनिल कपूर मशहूर एक्टर अरबाज़ खान के फेमस शो पिंच में पहुंचे थे। बातचीत के बीच एक्टर अरबाज़ खान ने भी एक्टर अनिल कपूर से ये सवाल पूछ लिया कि वो जवान दिखने के लिए क्या करते हैं। तब उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो ऐसा कुछ भी खास नहीं करते हैं, जिससे वो जवान दिखें। उन्होंने बताया कि वो बस भगवान का स्मरण करते हैं। उनका कहना है कि हमें अपने बिजी लाइफ के 24 घंटों में से भगवान के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। साथ ही एक्टर ने उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जो कहते हैं कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए कई नुस्खे अपनाते हैं।
इसके अलावा अभी हाल ही में ये भी अफवाह उड़ रही है कि एक्टर अनिल कपूर अपनी पत्नी को तलाक देने वाले हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि वो अपनी उम्र से छोटी कलाकार से शादी भी करेंगे। दरअसल, एक्टर अनिल कपूर कॉफी विद करण शो का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे। करण जौहर उनसे सवाल-जवाब कर रहे थे, इतने में करण जौहर ने अनिल कपूर से पूछा कि अगर आपको किसी एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी को छोड़ना पड़े तो आप किस एक्ट्रेस को चुनेंगे। तब एक्टर ने एक्ट्रेस कंगना रनौट की ओर इशारा किया। मज़ाक में दिए अनिल के इस जवाब को लोगों ने गंभीरता से ले लिया और कयास लगाने लगे कि एक्टर अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले हैं।