हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे जब गई गन्ने के खेत पर तो ट्रोलर्स बोले यह
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे आते ही छा गई थीं उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। जैसा कि हर स्टार किड की तरह अनन्या को भी नेपिटिज्म का ताना झेलना पड़ा वहीं अनन्या ने आखिरकार जब इन तानों का जवाब दिया तो वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं थी।
ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर उन्हें ‘स्ट्रगल’ के तंज के साथ उन्हें निशाना बना लेते हैं हाल ही में अनन्या की एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो गन्ने के खेत में बीचों-बीच खड़ी होकर पोज दे रही हैं इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘पलट अनन्या पांडे की ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है इस फोटो पर भी वो ट्रोल्स का शिकार हो गईं।
बता दें कि इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक लोग उन्हें स्ट्रगल का ताना देकर ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा- ‘इसने घास से ज्यादा स्ट्रगल किया है’ दूसरे ने लिखा- ‘खेत में क्या कर रही हो?’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीदी को खुद पैदल चल के खेती बाड़ी करना पड़ा. बहुत स्ट्रगल किया है’ एक और यूजर ने लिखा ‘स्ट्रगलिंग ऑन नेक्स्ट लेवल।
गौरतलब कि कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म के तानों से परेशान अनन्या पांडे ने खुलकर बात की थी उन्होंने कहा था कि ‘स्टार किड्स की अपनी स्ट्रगल्स होती हैं मेरे पापा ने कभी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में काम नहीं किया कभी कॉफी विद करण में नहीं गए मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहती थी’।
इस बात पर बगल में ही बैठे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अनन्या को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां से इनके स्ट्रगल शुरू होते हैं’ बस इसी इंटरव्यू के बाद से ‘स्ट्रगल’ वाले बयान को लेकर अनन्या पांडे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।




