मनोरंजन

Video – अनन्या पांडेय के आँख मारे गाने पर डांस को देख हो जाओगे घायल, शादी में किया जबरदस्त डांस

फिल्म ‘सिंबा’ के गाने ‘आंख मारे’ पर डांस करती नजर आ रही

अनन्या पांडे ने अपने दोस्त के संगीत में डांस किया। बता दें कि ईशा बियानी और राहिल शाह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक वीडियो में अनन्या पांडे रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ के गाने ‘आंख मारे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि यह गाना सारा अली खान का है जिसमें उन्होंने लाजवाब डांस किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि अनन्या पांडे ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का लहंगा पहना हुआ है। इस पर थ्रेड वर्क हुआ है। अनन्या डांस में एकदम वैसे ही स्टेप्स करती नजर आ रही हैं जैसे सारा अली खान ने किए हैं। फैन्स कमेंट में लिख रहे हैं, ‘पहले आंखियों से गोली मारे और अभी दोबारा लड़की आंख मारे।’

गौरतलब है कि हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने कहा था कि हम दोनों के बीच ऐसी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को कॉम्पिटिशन की नजर से देखते जरूर हैं। सारा मेरे साथ स्कूल में थीं। हम सभी लोग दोस्त थे और अब इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। सभी के लिए इंडस्ट्री में काम भी है। मुझे लगता है कि कॉम्पिटिशन अच्छा मिल रहा है। आपको बता दें कि अनन्या पांडे इस समय ईशान खट्टर संग फिल्म ‘खाली पीली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

https://www.instagram.com/p/B75mbuYB2Q1/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button