inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मुखबिरी के शक में पति -पत्नी पर तलवार से किया वार, इलाज के दौरान दोनों की मौत

भिलाई – ख़ुर्शीपार इलाके में देर रात एक परिवार पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी ने तलवार से पति-पत्नी  पर हमला किया. खून से सने पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों  ने दम तोड़ दिया। वही दंपति के बेटे पर भी तलवार से वार किया है। बेटे का जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पूरा मामला भिलाई खुर्शीपार इलाके इलाके का है, जहां देर रात सनसनीखेज वारदात में एक दंपति की हत्या कर दी गई है। विवाद मुखबिरी के शक में शुरु हुआ था। इस दौरान आरोपी ने पति-पत्नी पर तलवार से वार कर दिया, वहीं उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक हत्या के इस मामले में आरोपी युवक आकाश शर्मा उर्फ गोली को हिरासत में लिया गया है। अब तक सामने आए बयान के मुताबिक आरोपी ने तलवार से राजेश और माधवी अवस्थी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने दंपति के बेटे पर भी तलवार से हमला कर दिया। खून से सने पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेश और माधवी अवस्थी ने दम तोड़ दिया। मृतक दंपति के बेटे का सत्यनारायण जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

पूछताछ में पता चला है कि मृतिका लॉकडाउन के दौरान आबकारी एक्ट के मामले में जेल गई थी। कुछ दिन पहले ही वह जेल से रिहा होकर आई है। घायल परिवार को शंका थी कि आरोपी ने ही पुलिस से उनकी मुखबिरी की थी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने दंपति पर तलवार से हमला कर दिया। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी है। आरोपी ने बताया कि दंपत्ति के बेटे उसे मारने के लिए दौड़ रहे थे। अपने बचाव के लिए वह घर गया और तलवार लेकर बाहर आया था। इसके बाद उसने तीनों पर हमला किया था।

READ ALSO,,बिलासपुर – 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव

Related Articles

Back to top button