inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ \ बिलासपुर –  एक 22 वर्षीय छात्रा आज सुबह फांसी लगाकर कर आत्महत्या ली। युवती सरकंडा इलाके में बंगालीपारा की रहने वाली है  युवती ने  किस कारण से आत्महत्या की है, फिलहाल यह जांच का मामला है, जिस पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक आरूषि कश्यप आज सुबह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे के पास गए। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला, तो खिड़की से झांका गया। उस वक्त जो नजारा परिजनों ने कमरे के भीतर देखा, उनकी आंखे फटी रह गई और पैरों तले जमीन खिसक गया।

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शव को उतारा और सिम्स भेजा, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी तरह का सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने हल्की पूछताछ ही हो पाई है, लेकिन कोई ऐसी वजह सामने नहीं आ पाई है, जिसकी वजह से आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया जाना चाहिए था।

READ ALSO,,,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button