अमेरिका – अमेरिका में राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़नी पड़ी और उन्हें कुछ देर के लिए सुरक्षित स्थान ले जाया गया. घटनाक्रम के दौरान अमेरिकी सीक्रेट एजेंट्स ने हथियारबंद शख्स पर काबू पाया. हालांकि थोड़ी देर बाद ट्रंप वापस लौटे और अपनी प्रेस कांफ्रेंस में फायरिंग की घटना की पुष्टि की.
स्थिति नियंत्रण में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी। लगता है कि सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी।
यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।
साढ़े छह करोड़ से ज्यादा लोगों का किया कोरोना टेस्ट
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेरिका में अब तक करीब साढ़े छह करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है और अन्य किसी भी देश ने इतनी बढ़ी संख्या में परीक्षण नहीं किए हैं। करीब डेढ़ अरब की आबादी वाला भारत भी एक करोड़ के लगभग परीक्षण करने के बाद दूसरे नंबर पर रह सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक हमारे पास इस महामारी का टीका उपलब्ध होगा।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस




