जब बिकिनी पहनने आलिया को करनी पड़ी थी अच्छी खासी मशक्कत, छूट गए थे पसीने
एक्ट्रेस आलिया भटट् इन दिनों वैसे तो अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त चल रही हैं, लेकिन हाल ही में आलिया को लेकर एक मशहूर सेलिब्रेटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन करांचीवाला ने उनसे जुड़े कुछ राज बताए हैं।
यास्मिन ने एक मीडिया हाउस को बताया कि आलिया को एक फिल्म के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में आलिया ने बिकिनी पहनी थी। आलिया की फिटनेस ट्रेनर यास्मिन ने कहा कि उन्हें आलिया के ऊपर फिल्म ‘शानदार’ को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
बता दें कि फिल्म ‘शानदार’ में आलिया ने बिकिनी पहनी थी और इसी फिल्म के लिए आलिया को खूब मशक्कत करना पड़ा था। आलिया को स्क्रीन पर टॉन्ड बिकिनी बॉडी में दिखना था और इसीलिए यास्मिन ने आलिया को अच्छे से सिखाया था ताकि वो पर्दे पर और ज्यादा बेहतर दिख सकें।
गौरतलब है कि फिल्म ‘शानदार’ में आलिया के बिकिनी सीन की खूब चर्चा हुई थी, हालांकि फिल्म चली नहीं लेकिन फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
काम की बात करें तो आलिया जल्द ही बॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
वहीं आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है. साथ ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी लीड रोल में दिखाई देंगी।




