मनोरंजन

राम मंदिर में दान कर कही अक्षय ने ये बात तो लोगों ने जमकर सुना दी खरी खोटी, जमकर हो रहे ट्रोल

अक्षय कुमार राम मंदिर निर्माण के लिए दान को लेकर काफी चर्चित बने हुए हैं। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे जय सियाराम।

इसके बाद उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वहीं अब अक्षय की इस वीडियो के बाद वह ट्रोलिंग का शिकार होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने उनका पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया है। जिसमें अक्षय को किसान आंदोलन से लेकर उनकी कई फिल्म प्रमोशन के मुद्दों पर ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने अक्षय का पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें अक्षय ने वैष्णों देवी को लेकर एक बात कही थी। अभिनेता ने कहा कि वह वैष्णो देवी को बहुत मानते हैं, लेकिन वह वहां जाते नहीं है। वहां जाने से दो-ढाई लाख रुपए खर्च हो जाते हैं एक बार में ही।

अक्षय को किसान आंदोलन को लेकर भी एक यूजर ने ट्रोल किया। यूजर ने अक्षय के लिए लिखा हुए पूछा कि किसान आंदोलन के लिए डोनट किया है सर जी। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि क्या अभी से रामसेतु फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया। राम मंदिर का सहारा लेकर फिल्म हिट करवाओ और बाद में हिन्दू धर्म का मजाक उड़ा कर अपनी बिरादरी वालों को खुश कर दो। बडे कलाकार हो अक्षय कुमार! जनता सब जान गई है अब और पागल नहीं बना पाओगे ॐ जय श्रीराम 卐’।

Related Articles

Back to top button