
हरीश यादव संवाददाता – महासमुन्द जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 में कसही बाहरा के पास एक तेज रफ्तार कार जिसका नं cg o7as8191 है कार अनियंत्रित होकर सूखा नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर कर 40 फ़ीट नीचे जा गिरी कार मे दो लोग सवार थे।
कार में सवार अंग्रेज सिंग 25 वर्ष का पैर टुट गया है वही एक अन्य नेकप्रित सिह 28 वर्ष के पीठ व पैर मे लगी चोट है। बताया जा रहा है कि दोनो ही खुर्सीपर भिलाई के रहने वाले है और अपने काम से संबलपुर उड़ीसा जा रहे थे। दोनों ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है।

घटना मे गंभीर रूप से घायल को रायपुर रिफर किया जा रहा है , घायलों को ढाक टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से पिथौरा के सरकारी अस्पताल लाया गया। पिथौरा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच कर रही है।




