#Social

Anant Singh Gets Bail: बिहार के ‘छोटे सरकार’ को बड़ी राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत


Photo- X

Anant Singh Gets Bail: बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता और मोकामा से जेडीयू (JD-U) विधायक अनंत सिंह, जिन्हें उनके समर्थक ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जानते हैं, को कानून के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. पटना हाई कोर्ट ने गुरुवार, 19 मार्च 2026 को दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. लगभग चार महीने जेल में बिताने के बाद, इस आदेश के साथ ही उनके अब जल्द ही सलाखों से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

अतंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की. इससे पहले निचली अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था. कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों और मोकामा के सियासी हलकों में उत्साह का माहौल है. कागजी कार्यवाही पूरी होते ही उन्हें बेऊर जेल से रिहा किया जा सकता है.  यह भी पढ़े:  तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के पूर्व विधायक अनंत सिंह, कहा – ‘जनता जानती है किसके पिता कितने दिन जेल में रहकर आए हैं’

क्या है दुलारचंद यादव हत्याकांड?

यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के टाल इलाके में भारी हिंसा हुई थी. आरोप है कि जन सुराज पार्टी के समर्थक और पूर्व बाहुबली दुलारचंद यादव की पीट-पीटकर और गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था और चुनाव से ठीक पहले नवंबर 2025 में पटना पुलिस ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

जेल से ही ली थी विधायक पद की शपथ

अतंत सिंह ने नवंबर 2025 में जेल में रहते हुए ही मोकामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. बीते फरवरी माह में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वाहन से बिहार विधानसभा लाया गया था, जहां उन्होंने विधायक के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

अनंत सिंह की रिहाई ऐसे समय में हो रही है जब बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बन रहे हैं. एक समय आरजेडी (RJD) के साथ रहे अनंत सिंह अब जेडीयू के साथ हैं. उनकी रिहाई से मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में जेडीयू का आधार और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, विपक्षी दल इस मामले में सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.




Related Articles

Back to top button