देश विदेश

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख के दो इनामी नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के कामखेड़ा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे जाने की खबर है. दोनों का शव बरामद कर लिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक सी-60 सर्चिंग टीम सुबह साढे़ 5 बजे निकली थी तभी यह मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई. यह पूरा मामला सावरगांव थाना क्षेत्र का है. पुलिस पार्टी अभी भी जंगल में मौजूद है. मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल ने घटना की पुष्टि की है.

Related Articles

Back to top button