मनोरंजन

सिनेमाघरों में अक्षय की फ़िल्म बेल बॉटम रिलीज होने पर अजय देवगन ने दी बधाई, कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद ये फिल्म थिएटर्स पर रिलीज़ की गई है। आज अक्षय के इस कदम के बाद थिएटर्स में एक बार फिर से फिल्मों की रिलीज़ का सिलसिला शुरू हो जाएगा। फिल्म मेकर्स और उनकी पूरी टीम की इस फैसले के चलते काफी तारीफ की जा रही है। जिन्होंने रिस्क के साथ अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का फ़ैसला किया।

Read also:-टेस्ट में जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में लंच डेट एन्जॉय करते दिखें, वायरल हो रही हैं तस्वीरें


फिल्म की तारीफ करते हुए बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने भी ट्वीट करते हुए अक्षय कुमार की तारीफ की है। अजय देवगन ने ट्वीट किया- डियर अक्की, मैं बेल बॉटम की अच्छे रिव्यू सुन रहा हूं। शुभकामनाएं। साथ ही आपका फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला काबिल-ए-तारीफ है। इसमें तुम्हारे साथ हूं


Read also:-सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में फिर नज़र आएंगे सलमान खान, होगा ये बदलाव

अजय अकसर अपने दोस्त को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद भी ट्वीट किया था और लिखा था, “मुबारक हो अक्की, बेलबॉटम का ट्रेलर शानदार है। मुझे खुशी है कि आप इसे थिएटर में रिलीज कर रहे हैं। मैं आपके साथ हूं। आप हमेशा आगे रहिए

वहीं ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया, जिसमें अक्षय ट्विंकल के पीछे चलते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो लंदन की है। जहां हाल में ”बेल बॉटम” को प्रीमियर किया गया।  प्रीमियर पर दोनों एक साथ शामिल हुए। अक्षय के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल कैप्शन में लिखती हैं, ”पार्क में टहलने जैसा लगता है लेकिन हम वास्तव में कुछ बेहतर करने जा रहे हैं, मिस्टर के की शानदार फिल्म बेलबॉटम की स्क्रीनिंग! #जरूर देखो”


रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। एवरेज देखा जाए तो एक दिन में हर स्क्रीन पर 3 शो लगेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में सिनेमाघर अभी भी फिल्म रिलीज के लिए बंद हैं। फिल्म की रिलीज़ से फैंस काफी खुश हैं। लंबे वक्त उन्हें इस फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार था।

Related Articles

Back to top button