मनोरंजन

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड – एक्टर सुशांत के मौत को एक महीना होने पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद भी वो लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। हाल ही में रिया को सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में साइबर क्राइम से मदद मांगी है।

रिया ने स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा है, मुझे पैसे के लिए किसी को फंसाने वाली कहा गया.. मैं चुप रही। मुझे खूनी कहा गया.. मैं चुप रही, मेरे चरित्र पर कीचड़ उछाला गया.. मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी ने तुम्हें ये अधिकार कैसे दे दिया कि अगर मैंने अपनी जान न दी तो तुम मेरा रेप और मर्डर करवा दोगे? जो तुमने कहा है, उसकी गंभीरता का भी अहसास है? ये क्राइम हैं, और कानूनी तौर पर किसी को ऐसे प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। रिया ने इस पोस्ट के साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन को टैग करके, ऐक्शन लेने के लिए भी लिखा है।

https://www.instagram.com/p/CCsVR4vH2TV/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने एक कमेंट दिखाया है, जिसमें उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी गई है। 

Related Articles

Back to top button