अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही है। अपने को स्टार्स पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी के पहले लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
फिल्म से तीन पिक्चर शेयर करते हुए, जाह्नवी ने लिखा, “युद्ध में जाने के लिए भारत की पहली महिला वायु सेना अधिकारी की कहानी लाने के लिए गर्व है. एक यात्रा जो मुझे आशा है कि आपको उस तरह से प्रेरित करेगी, जिसने मुझे प्रेरित किया है. गुंजन सक्सेना – कारगिल गर्ल 12 अगस्त को आपके # नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर उतर रही है! ”
पिक्चर में जाह्नवी कपूर वर्दी में गर्व से खड़ी नजर आ रही हैं. दूसरे में वह अपने ऑनस्क्रीन पिता पंकज त्रिपाठी के साथ गर्मजोशी के साथ नजर आ रही हैं. तीसरे में अंगद बेदी को सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट उनकी ट्विटर पर जमकर ट्रेंड हो रही है। लोग तरह तरह के कम्मेन्ट्स दे रहे हैं।




