छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को जयपुर में अनशन करेंगे, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सचिन पायलट का समर्थन कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है


रायपुर। कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को जयपुर में अपना अनशन शुरू करेंगे।, जिसमे उन्हें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थन मिल रहा है, लेकिन टीएस सिंहदेव ने सचिन पायलट का समर्थन कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है ।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर यह बयान देकर कि वे अपनी ही सरकार में सत्ता से किनारे कर दिए गए हैं कांग्रेस में खलबली मचा दी है। सोमवार को टीएस सिंहदेव ने राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट का समर्थन करते हुए बयान दिया कि मुझे नहीं लगता है सचिन पायलट ने कोई लक्ष्मण रेखा पार किया है । यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। सचिन पायलट को लगता होगा कि चुनाव के समय उन्हें मतदाता को जवाब देना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वसुंधरा राजे की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है और वे इसकी जांच कराएंगे लेकिन उन्होंने नहीं कराई। अब आप जनता के पास जाएंगे तो जनता आपसे जवाब मांगेगी। कहेगी हम आपको वोट क्यों दें, आपने जो कहा था अपनी बात पूरी नहीं की।

read also – छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कोर ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत, तीन नए सदस्य हो सकते है शामिल

सिंहदेव ने कहा मैं इसे सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं मानता हूं। वसुंधरा राजे की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के तौर पर देख रहा हूं। सिंहदेव ने कहा आप हमेशा चुप बैठो, जो हो रहा है होने दो, कल कान पकड़कर पब्लिक आपको बाहर करेगी। इससे पार्टी को ही नुकसान होगा। प्रजातंत्र के अंदर यह नहीं है कि मुह नहीं खोलना है।

सिंहदेव पहले भी कह चुके हैं कि कर्मचारियों से किया वादा पूरा न किया गया तो चुनाव में जाने पर मुश्किल होगी। आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि साढ़े चार वर्ष बीत चुके हैं, वादा पूरा नहीं किया गया है। हम सरकार बना सकते हैं तो गिरा भी सकते हैं। इसके जवाब में सिंहदेव ने एक बार फिर अपनी मजबूरी गिनाई। अभी फरवरी में नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान भी उन्होंने बयान दिया था कि वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ढाई ढाई वर्ष के फार्मूले की असलियत क्या है इस प्रश्न पर वह कहते रहे हैं कि समय आने पर बताऊंगा।



Related Articles

Back to top button