छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, दुर्ग व धमतरी समेत अन्य जिलों से मिले 93 नए कोरोना संक्रमित,सक्रिय मरीजों की संख्‍या 500 के पार


रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है , पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 93 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में 511 सक्रिय मरीज हो चुके हैं। इसमें राजनांदगांव में 24, दुर्ग व धमतरी में 11-11 समेत अन्य जिलों में मरीज की पहचान हुई है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते राज्य में अलर्ट जारी किया गया है।

इलाज की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने रायपुर जिला अस्पताल समेत राज्य के अन्य शासकीय अस्पतालों में माकड्रिल किया गया। इस दौरान हर जिले में आइसोलेशन, आक्सीजन, आइसीयू व वेंटीलेटर बिस्तरों की स्थिति का जायजा लिया गया। रेफरल सेवाओं व इसके लिए एम्बुलेंस व आवश्यक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाएं देने वाली संस्थाओं से नेटवर्किंग और प्रभावी काल सेंटर की भी जांच की गई।

read also – हिंदू युवक की हत्या के विरोध में किये गए छत्‍तीसगढ़ बंद के दौरान तोड़फोड़ और चक्‍काजाम करने वाले 200 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज

अस्पतालों को जीवन रक्षक औषधियों व उपकरणों के इंतजाम के साथ अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने कहा गया। साथ ही सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों का प्रतीकात्मक रूप से उपयोग करते हुए उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई। राज्य कोरोना नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि जिन जगहों पर माकड्रिल नहीं हुआ वहां 11 अप्रैल को माकड्रिल किया जाएगा।

बढ़ते कोरोना संक्रमितों को देखते हुए राज्य सरकार ने टीकाकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्र सरकार से पांच लाख कोरोना टीके मांगे गए हैं। टीका मिलते ही जिला स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करना जैसे अन्य गाइड लाइन का पालन करने अपील की गई है।



Related Articles

Back to top button