मनोरंजन

टाइगर-3 की शूटिंग के लिए सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ रूस के लिये रवाना हुई 150 लोगों की टीम

आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अब रूस में होगी। सलमान और कटरीना ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर सलमान खान और कटरीना एक ही रंग के ड्रेस में नजर आए । वहीं सलमान खान के भतीजे निवार्ण भी नजर आए । निवार्ण इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। कटरीना तो कार से उतरने ही सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं जबकि सलमान खान ने मीडिया के सामने पोज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ के 150 कास्‍ट और क्रू मेंबर्स के साथ बुधवार को रूस के लिए उड़ान भरी है । आदित्‍य चोपड़ा ने रूस जाने के लिए एक जंबो प्‍लेन हायर किया। उसमें ही सभी एक साथ यूरोप गए हैं, ताकि बायोबबल की चेन ब्रेक न होबता दें कि रूस के अलावा फिल्म की शूटिंग अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी।  फिल्म के 5 अलग-अलग एक्‍शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, “टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्‍ट्र‍िया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्‍लान किया गया है।  

Read also:- तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भाभी का डांस करते वीडियो हो रहा वायरल, इसमें अलग ही अवतार में आ रही नजर, देखें वीडियो ..

बता दें फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है। बाकी शूटिंग अब रूस में होगी। खबरों के मुताबिक मनीष के नेतृत्व में निर्देशन टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है। आदित्य चोपड़ा का साफ कहना है कि शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से ही होनी चाहिए। सलमान और कैटरीना पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कुछ देशों में शूटिंग के लिए जाएंगे। कोरोना महामारी के बावजूद आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने ‘टाइगर 3’ को एक शानदार ड्रामेटिक फिल्म बनाने की तैयारी की है।  फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीन फिल्माएं जाएंगे,  जो पहले कभी नहीं देखे होंगे। पिछले काफी वक्त से सलमान और कटरीना अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म के साथ एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में सलमान को कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है।

Read also:-सना खान ने शेयर की पति संग घूमती हुई तस्वीरे, मालदीव वेकेशन में इस अंदाज में आई नजर

साथ ही इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कटरीना धांसू एक्शन करते दिखेंगे। इसके लिए दोनों ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। वहीं इस बार फिल्म की कहानी में इंडिया के टाइगर यानी सलमान और पाकिस्‍तान के टाइगर इमरान हाशमी के किरदार की आपसी भिड़ंत दिखाई जाएगी। पिछले दो पार्ट से सिर्फ टाइगर, जोया और गोपी आर्या का किरदार कैरी फॉरवर्ड हुआ। लेकिन इस बार फिल्म में शाहरुख का भी कैमियो है। वो अपने उस हिस्‍से की शूटिंग कर चुके हैं और टाइगर 3 को यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। टाइगर 3 सलमान खान की सुपरहिट टाइगर फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इसकी अगली कड़ी टाइगर ज़िंदा है 2017 में रिलीज हुई थी । टाइगर फ्रैंचाइज़ी की पहली दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। ऐसे में अब फैन्स को तीसरी फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। अब सलमान खान टाइगर 3 में रॉ एजेंट टाइगर के अपने किरदार को फिर से प्ले करेंगे। कैटरीना कैफ उनकी वाइफ के रोल में होंगी। फिल्म में एक आईएसआई एजेंट की निगेटिव भूमिका में एमरान हाशमी भी होंगे।

Related Articles

Back to top button