मनोरंजन

सीरियल “गुम है किसी के प्यार में,” में आयेगा नया ट्विस्ट, पाखी उठाएगी सई के चरित्र पर उंगली

नई दिल्ली: स्टार प्लस के टीवी सीरियल “गुम है किसी के प्यार में’ में सई और पाखी का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ एपिसोड्स में यही दिखाया गया है कि सई और पाखी एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं और पूरा चौहान परिवार खड़े होकर तमाशा देखता है.

सई ने पाखी और विराट के रिश्ते पर उठाए सवाल

नील भट्ट , ऐश्वर्या शर्मा और आएशा सिंह स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में और भी तमाशा होने वाला है. सई सभी के सामने पाखी और विराट के रिश्ते पर सवाल खड़े करेगी. सई की बातों को सुनकर विराट के भी कान खड़े हो जाएंगे. पाखी करेगी पलटवारआने वाले एपिसोड में इस बार पाखी भी सई पर जोरदार वार करेगी. सई को नीचा दिखाने के लिए पाखी ऐसा धमाका करेगी कि हर किसी के होश उड़ जाएंगे.पाखी पूरे चौहान हाउस के सामने सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी.

पिछले कुछ दिनों से सई मोहित की काफी मदद कर रही है, ऐसे में बाकी घरवाले भी पाखी की बातों पर भरोसा करने लगेंगे. दूसरी ओर इस सीरियल में ये भी दिखाया जाएगा कि विराट अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगा कि उसके और सई के बीच सबकुछ ठीक हो जाए.

नहीं खत्म होने वाली तू-तू-मैं-मैं

आने वाले दिनों में भी पाखी और सई की तू-तू मैं-मैं खत्म नहीं होने वाली है. सई पाखी पर वार करेगी और पाखी सारी हदें पार करके उसे नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेगी. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में विराट क्या करेगा? क्या वो खुलकर सई का सपोर्ट कर पाएगा या फिर पाखी की बातों को सुनकर उसकी आंखों पर पट्टी बंध जाएगी?

Related Articles

Back to top button