NEET 2022 का रिजल्ट जारी, कनिष्का ने किया टॉप, ऐसे देखें रिजल्ट |

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर जाकर अपने स्कोर देख सकते हैं, NEET UG 2022 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल्स, सब्जेक्ट वाइज स्कोर, कुल स्कोर, ऑल इंडिया कोटा (AIR) रैंक और पर्सेंटाइल के बार में जानकारी दी गई है।
बता दें, राजस्थान की लड़की कनिष्का ने नीट परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया टॉप किया है। देश और विदेश में 17 जुलाई को हुई इस परीक्षा में इस साल 94.2% उपस्थिति दर्ज की गई है।
बता दें, देश भर के 3,750 केंद्रों में आयोजित NEET UG 2022 परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने आवेदन कराया, जिनमें से 16,14,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट 2022 के परिणामों के आधार पर, 612 मेडिकल और 317 डेंटल कॉलेजों में लगभग 91,927 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 52,720 आयुष सीटें और 603 बीवीएससी और AH सीटों की पेशकश की जाएगी।
NEET UG 2022 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को NEET काउंसलिंग सेशन में भाग लेना होगा जो कि 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जाएगी। राज्य कोटे की 85% सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य के काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाएगी।
NEET UG-2022 results: Rajasthan’s Tanishka bags 1st rank, 18 female candidates in top 50
Read @ANI Story | https://t.co/hYjmYZXTwQ#NeetResult #NEETUG2022 #NEETUG #NEETresult2022 pic.twitter.com/FUKDhrWznc
— ANI Digital (@ani_digital) September 7, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




