Breaking News

बलोदाबाजार – पुलिस के नाक के नीचे करोड़ो का जुआ हो रहा खुलेआम, इलाके में जबरदस्त लगता है फड़, प्रशासन कुंभकर्णी नींद में


कुश अग्रवाल बलोदाबाजार – जुआ अब चोरी छिपे नहीं खुलेआम हो रहा है। ताश के पत्तों पर हजारों के दांव लगा लोग भाग्य आजमा रहे है। भाग्य के इस मोह जाल भरे इसे खेल में सैकड़ों परिवार तबाही का शिकार हो चुके है।जिसमें युवा जुआ के लती हो घर की पूंजी गंवा बर्बादी के रास्ते पर है। पहले पुलिस का नाम सुनते ही जुआरी फड़ छोड़ कर भाग खड़े होते थे।

बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना छेत्र के सडी परिछेत्र के गांव सुंदरी , ससहा व देवसुन्दरा के बीच खेत खार में चलने वाला जुवा बलौदा बाजार का सबसे बड़ा जुवा का फड़ माना जाता है जो कि प्रति वर्ष नवम्बर से चालू होता है और फरवरी तक चलने वाला जुवा होता है। यहां करोड़ो रूपये का दांव होता हैं। दबी जुबान में लोग बताते हैं कि शासन प्रसासन को भी इस बात की भनक होती है कि इस जुवे का संचालन कौन करवाता है उसके बावजूद भी आज तक उस जुवे का बहुत बड़े फड़ चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही नही किये जाना शासन प्रसासन की कार्यशैली को उजागर करता है।

जुवा फड़ के कारण कई लोग बड़ा ब्याज में पैसे लेते हैं और इसके कारण आत्म हत्या करने मजबूर होते है ,कई लोगो का घर का आशियाना बिक जाता है ,कई लोगो का बच्चा पढ़ाई से वंचित हो जाता है उसके बावजूद भी ये सब जानकर शासन प्रसासन द्वारा कारवाही नही करना नि संदेह उसके कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है।

इलाके में इतने बड़े जुवे का फड़ चलाने वाले डंके की चोट में ढिंढोरा पीटते हैं कि पुलिस वाला मेरा और मेरे आदमी का कुछ नही करेगा क्योंकि पुलिस विभाग से मेरा सब फिक्स हो गया है। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि यह सब जानकर भी पुलिस विभाग आगे क्या कार्यवाही करती है पहले की तरह कुंभकर्णी निद्रा में ही रहती है यह देखने वाली बात होगी।





Related Articles

Back to top button