झारखंड के बभनीखांड डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत… |

BREAKING: गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित नयाखांड स्थित बभनीगांव का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब गांव के तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गई।घटना शनिवार सुबह साढ़े9बजे की है।घटना के बाद बभनीखांड डैम पर चीख पुकार मच गई।इस दर्दनाक घटना के बाद जंगीपुर और नयाखांड गांव मेंकोहराम मच गया है।
BREAKING: मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उराव के पुत्र सोनू उरांव(9 वर्ष), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव( 7 वर्ष) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी का नाम शामिल है। घटना के बाद डैम पर चीख पुकार मच गई। तीनों बच्चे डैम के समीप बकरी चरा रहे थे।
READ MORE- CG News: तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की हुई मौत- गांव में पसरा मातम…
BREAKING: इसी दौरान तीनों डैम में घुसकर स्नान करने लगे। डैम में गहराई अधिक होने के कारण तीनो डूबने लगे। इसी दौरान एक महिला तीनों बच्चों को डूबते देख कर शोर करने लगी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आस-पास के लोंगो ने डैम से तीनों बच्चों को बाहर निकाला तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी।
BREAKING: इस दर्दनाक घटना के बाद जंगीपुर और नयाखांड गांव में मातम छा गया है। इससे पूर्व भी डूबकर मरने से इस डैम में कई घटनाएं हो चुकी है। परिजनों ने बताया की सुबह सुबह बच्चे बकरी चराने गए थे भीषण गर्मी की वजह से सभी बच्चे डैम में उत्तर कर नहा रहे थे इसी बीच वे गहरे पानी मे चले गए जिससे उनकी मौत हो गई।




