स्वास्थ्य

Health Tips: इन 5 उपायों से पाएं यूरिक एसिड से राहत… – cgtop36.com


Health Tips: शरीर में जमा यूरिक एसिड कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती हैं। मुख्य रूप से यह अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, गाउट इत्यादि का कारण बन सकती है। ऐसे में ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों से शरीर में विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद मिल सकती है।

टमाटर से कंट्रोल करें यूरिक एसिड

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी काफी अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही यह आपकी कई तरह की शारीरिक समस्याओं को भी घटा सकता है।

read more- CG NEWS: दाई-दीदी क्लीनिक योजना का मिला लाभ, 1.70 लाख महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज….

संतरा से घटाएं यूरिक एसिड

संतरा विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से आप काफी हद तक यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से 500 मिलीग्राम विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे अर्थराटिस की परेशानी कम की जा सकती है। साथ ही यह ब्लड में जमा यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा आप अपने खानपान में नींबू को भी शामिल कर सकते हैं।

फाइबर युक्त आहार

फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपके शरीर का बढ़ता वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। इसके अलावा यह काफी हद तक आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को भी कम करने में असरदार हो सकता है। इसके लिए आप मुख्य रूप से अपने आहार में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, दालें, ओट्स इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। 

read more- केंद्र ने राज्य के दो उप-जातियों को अनुसूचित सूची में लाने का निर्णय लिया, महार, महरा जाति अब SC कैटेगरी में शामिल

 चेरी है फायदेमंद

चेरी खट्टा-मीठा लाल रंग का फल है, जो कई तरह के डिशेज में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर कर सकता है। साथ ही यह जोडों के दर्द और लालिमा को भी कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर में यूरिक एसिड को घटाना चाहते हैं, तो चेरी का सेवन जरूर करें।

डार्क चॉकलेट है असरदार

डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें थियोब्रोमाइन एल्कलाइड पाया जाता है, जो हमारे सरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, चॉकलेट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा कम हो।



Related Articles

Back to top button