प्रधानमंत्री मोदी ने टिकट लेकर Delhi Metro में किया सफर ,यात्रियों से बातचीत की…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखी.ये भवन विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे.इससे पहले, प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के अब तक के सफर पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया.
प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मेट्रो की सवारी की.उन्होंने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया.इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय.युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं.प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं.
READ MORE- CG NEWS: नये हितग्राहियों को आवास योजना के तहत आवास दिलाने राज्य सरकार करेगी केन्द्र से आग्रह- सीएम भूपेश…
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना एक मई 1922 को हुई थी.पिछले 100 वर्षों में विश्वविद्यालय का काफी विस्तार हुआ है और अब इसमें 90 कॉलेज और 86 विभाग हैं.अब तब छह लाख से अधिक विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त कर चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली मेट्रो से डीयू के कार्यक्रम में जा रहा हूं. युवाओं को अपने सह-यात्रियों के रूप में पाकर खुश हूं. समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पीएम मोदी मेट्रो में सवार कई यात्रियों से बातचीत करते दिख रहे हैं.
पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह के सीधा प्रसारण के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुछ महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के लिए काले कपड़े/परिधान पर रोक, अनिवार्य हाजिरी, पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक कक्षाओं को निलंबित रखने जैसे कई दिशानिर्देश जारी किये थे.. हिंदू महाविद्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय और जाकिर हुसैन महाविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में उपस्थिति को अनिवार्य किया है. बुधवार को जारी नोटिस में हिंदू महाविद्यालय की अध्यापक प्रभारी मीनू श्रीवास्तव ने सात सूत्री दिशानिर्देश जारी किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण में हिस्सा लेने के लिए पांच उपस्थिति पत्रक दिये जाएंगे.
READ MORE- राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में दो पदक जितने वाली अल्योशा कुंजाम ने भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
दिशानिर्देश में कहा गया है, ‘‘ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के दौरान सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है. महाविद्यालय में पहले पीरियड के प्रारंभ में, यानी आठ बजकर 50 मिनट से नौ बजे तक विद्यार्थियों को पहुंच जाना चाहिए, ताकि यातायात में किसी फेरबदल या डीयू परिसर में किसी रूकावट से बचा जा सके.’’ उसमें कहा गया है, ‘‘ आपको अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है. कोई भी काला परिधान नहीं पहनना है. विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है और उन्हें सीधा प्रसारण में भाग लेने के लिए पांच उपस्थिति पत्रक दिये जाएंगे और उसे महाविद्यालय को सौंपा जाना है.
’’ इस नोटिस के बारे में पूछे जाने पर हिंदू महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन ने ऐसा कोई नोटिस नहीं जारी किया है. उन्होंने कहा, ‘‘जान पड़ता है कि कुछ गलतफहमी हुई है. महाविद्यालय ने कोई नोटिस नहीं जारी किया है. मुझे कुछ पता नहीं है.’’ हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि नोटिस असली नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को ईमेल भेजकर उन्हें सीधा प्रसारण की सूचना दी है और उनसे उसमें भाग लेने की अपील की है. लेकिन उपस्थिति अनिवार्य नहीं है.’’ कुलसचिव विकास गुप्ता ने कहा कि डीयू ने अनिवार्य उपस्थिति के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया है.




