राशिफल - अध्यात्म

29 May 2020 – इन जातकों की राशि में है आज खास, जानिए आज का राशिफल

मेष: दिन आशातीत सफलता दायक होगा अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। कहीं रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृष: कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई- बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन: आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपका मनोबल अच्छा रहेगा। कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सीनियर आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगें।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे।

सिंह: आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप कोई नया गैजेट खरीद सकते हैं। आलस्य का त्याग करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लव लाइक में तनाव बढ़ेगा।

कन्या: आज आपका दिन अनुकूल नहीं रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति जस की तस रहेगी। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे।

तुला: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको कोई संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है। परिवार में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। दाम्पत्य एवं गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी।

धनु: आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: आज आपका दिन सही रहेगा। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे।

कुंभ: आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन: आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

Related Articles

Back to top button