ब्रेकिंग – मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ता ने की नारेबाजी
अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर कंगना का विरोध करने के लिए शिवसेना कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।मुंबई की तुलना POK से करने के बाद से चल रहे तमाम उठापटक के पश्चात एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंभई पहुंच चुकी हैं. इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजान किए गए हैं. वहीं मुंबई की जनता का उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिला है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थक एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.
दूसरी तरफ शिवसेना के कई समर्थक हाथों में काले झंडे और बैनर लेकर पहुंचे हैं. ये लोग कंगना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा में मुंबई पुलिस के फील्ड मार्शल, CISF और मुंबई पुलिस के 24 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. RPI के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनके समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. कंगना के साथ उनकी बहन भी हैं.
read also,,छग ब्रेकिंग – प्रेमिका की हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा प्रेमी, बताई हत्या की वजह
इससे पहले BMC ने अवैध निर्माण को लेकर कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाया. सुबह 10.30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर 12.40 बजे तक चली. इस कार्रवाई के दौरान ऑफिस के बाहरी हिस्से से बालकनी और अंदर के बने निर्माण को बुरी तरह से तोड़ा गया है.इस दौरान आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने इस तोड़फोड़ का विरोध भी किया. हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. मामले में अगली सुनवाई गुरुवार को 3 बजे होगी.
read also,,छग ब्रेकिंग – बाइक में लगी आग उसमे सवार युवक भी जिंदा जला




