Pulwama attack- 14 फरवरी का काला दिन, पुलवामा हमले का एक साल
14 फरवरी के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की बस पर आतंकी हमला किया
14 फरवरी के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की बस पर आतंकी हमला कर दिया था। यह आत्मघाती हमला था। 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सुरक्षा कर्मियों को ले जा रही बस पर हमसे से 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शहीद हो गए थे।
इस इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान ने हमले की निंदा की और उसने किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को ढाई हजार से ज्यादा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जम्मू से श्रीनगर के लिए बस से जा रहे थे। ये दल था, जो नेशनल हाईवे से होकर गुजर रही थी।
जवानों का दल जम्मू से तकरीबन साढ़े तीन बजे रवाना हुआ था और हाईवे को बड़ी संख्या में कर्मियों के जाने से दो दिन पहले बंद कर दिया गया था। पुलवामा के अवंतीपोरा के पास लेथपोरा में सुरक्षा कर्मियों को लेकर जा रही बस पर एक आरडीएक्स से भरी कार बस से टकराई।
एक बड़ा धमाका हुआ जिसमें 76 वीं बटालियन के 40 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल में भर्ती किया गया।
इस हमले की आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने हमलावर आदिल अहमद डार का एक वीडियो भी जारी किया। जो एक साल पहले समूह में शामिल हो गया था।
बता दें कि डार के परिवार ने उसे आखिरी बार मार्च 2018 में देखा था। जब वो एक दिन साइकिल पर अपना घर छोड़कर जा रहा था। इसके बाद जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर पर भी बड़ी कार्रवाई हुई थी।
बता दें कि इस हमले की भारत ही नहीं विदेशों में भी कड़ी निंदा की गी। भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए प्लान तैयार किया और 26-27 फरवरी को पाकिस्तान में अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की गई। जिसमें आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया। इसको लेकर भारत ने पाकिस्तान की जमीन पर पनप रहे आतंकवाद की कलई खोली।
इससे पहले साल 2015 में कश्मीर में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ तेजी से आत्मघाती हमले किए हैं। जुलाई 2015 में तीन बंदूकधारियों ने गुरदासपुर में एक बस और पुलिस स्टेशन पर हमला किया।
2016 में चार से छह बंदूकधारियों ने पठानकोट एयरबोस पर हमला किया। जून 2016 में आतंकवादियों ने पंपोर में नौ और आठ सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया और वो शहीद हो गए।




