छत्तीसगढ़
कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी से सहकर्मियों के साथ साथ अन्य ने भी किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
मानवता को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महासमुंद कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी के साथ दो सरकारी कर्मचारियों के अलावा एक सिपाही और एक अन्य व्यक्ति पर गैंगरेप का आरोप लगा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। बताया जा रहा है कि साल 2019 के में गैंगरेप का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार महिला से दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।



