राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। मिली
जानकारी के अनुसार युवक फेसबुक पर हिन्दू लड़कियों और पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फ़ोटो लगाकर फर्जी आईडी से भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट किया करता था। युवक आईटी इंजीनियरिंग का छात्र है।
बता दें कि कबीर नगर एमआईजी-68, निवासी रवि पुजार फेसबुक पर नाम बदलकर सांप्रदायिक मामलों पर लगातार भड़काऊ पोस्ट कर रहा है। आरोपी पाकिस्तानी लड़कियों के नाम पर फर्जी आईडी फेसबुक पर बनाया हुआ है और खुद को IMF, WHO, WTO जैसे संगठन का सदस्य बता रहा है। इस बात की सुचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि आरोपी ने २०१२ से फेसबुक पर निशा जिंदल और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिरहा पाशा के नाम पर आईडी बना राखी थी एवं इन आईडी से फेसबुक पर सांप्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट किया करता था। आरोपी के फेसबुक पर 4 हजार से ज्यादा दोस्त और 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर है। आरोपी के खिलाफ कबीर नगर थाने में धारा 153A, 295A I.P.C. व 67C I.T. ACT के तहत अपराध दर्ज किया गया है।




