माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की ओर से 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा इसी महीने में होने की उम्मीद जताई जा रही है। मिली जनकारी के मुताबिक बोर्ड ने राज्य सरकार को परीक्षाओं को लेकर प्रस्ताव भेज दिया है।
Read Also – बलौदाबाजार – प्रेमिका भाग कर खुद ही पहुंची प्रेमी के पास और कर ली शादी, पुलिस गुमशुदा दर्ज कर लगा रही थी पता
बताया जा रहा है कि प्रस्ताव में संभावित तारीखों का उल्लेख भी किया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य शासन की सहमति मिलने के बाद जनवरी के आखिरी सप्ताह तक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाएं शासन से अनुमति के बाद ही आयोजित की जाएंगी. क्योंकि लॉकडाउन की वजह से अभी तक छात्रों की नियमित कक्षाएं नहीं हो पाई हैं।
Read Also – गरियाबंद जिले में लाखों का बंदरबाट, 16 पंचायतो ने निकाले 70 लाख से ज्यादा रुपये, शिकायत हुई पर जांच नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की तरफ से राज्य शासन को जो डेट भेजी गई है. उनमें अप्रैल के आखिरी सप्ताह या फिर मई का उल्लेख किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षाएं अप्रैल के आखिरी सप्ताह या फिर मई तक आयोजित की जा सकती हैं।
Read Also – बालोद – आदिवासी हल्बा-हल्बी महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, गोबर खरीदी के 12 में से 8 सेंटर बंद होने पर यह बोले सीएम बघेल
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहले ऐसा विचार किया जा रहा था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन रूप में आयोजित की जाएंगी परन्तु बोर्ड द्वारा इसे खारिज कर दिया गया है। अब बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी।



