inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – प्रेमिका भाग कर खुद ही पहुंची प्रेमी के पास और कर ली शादी, पुलिस गुमशुदा दर्ज कर लगा रही थी पता

कुश अग्रवाल – थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी निवासी दानेश्वर साहू पिता दयाराम साहू थाना पलारी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन कु राधिका साहू उम्र 22 साल दिनांक 08.01.2021 को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर राधिका साहू की लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

युवती को पलारी में देखे जाने की सूचना पर तत्काल पलारी पुलिस युवती को थाना लाकर पुछताछ किया गया। पुछताछ पर राधिका ने बतायी कि वह अपने ही गांव के टिकेश्वर यादव पिता हीरालाल यादव से प्रेम करती थी, जो घर से बिना बतायी चली जाकर उनसे शादी कर ली है, उन्हीं के साथ रहना चाहती है। जिसके बाद कु राधिका साहू को उनके पति टिकेश्वर यादव को सुपुर्द किया गया ।

दस्तायाबी कार्यवाही थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक सीआरचंद्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक सी आर ठाकुर आरक्षक अनुज बघेल, तरूण साहू, महिला आरक्षक आशा भारती के द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button