inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में लाखों का बंदरबाट, 16 पंचायतो ने निकाले 70 लाख से ज्यादा रुपये, शिकायत हुई पर जांच नहीं

गिरीश गुप्ता देवभोग – आचार संहिता के बावजूद चौदहवे वित्त मद से 16 पंचायतो ने 70 लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए थे, मामले की शिकायत हुई फिर जांच भी पर अब तक नही हुई कार्यवाही।

देवभोग जनपद के 16 पंचायतो ने वर्ष 2020 को आदर्श आचार संहिता के दौरान चौदहवे वित्त के विकास मद 70 लाख रूपये निकाल लिए।मद के खर्च के लिए नियमानुसार कार्य योजना तक नही बनाया था! व्यापक पैमाने पर हुये बंदरबाट का खुलासा जनपद सदस्य होरीलाल साहू सहित अन्य सदस्यों द्वारा कलेक्टर को दिए गए लिखित शिकायत से हुआ था।

इस शिकायत की जाँच के लिए बनी कमेटी ने 18 दिसम्बर को देवभोग जनपद पहूच कर जांच किया था।जांच हुए 1 माह होने को है पर अब तक कार्यवाही नही हुई।जांच में कई गम्भीर अनियमितता पाए जाने के बाद भी कार्यवाही नही होने पर, शिकायतकर्ता जनपद सदस्यो ने मामले में लिपापोती का अंदेशा ब्यक्त किया है।


किस पंचायत में कितना आहरण

ग्राम पंचायत कुम्हड़ई कला में 1लाख,मुंगझर में 7.50लाख, डोहल में 4.97 लाख, घुमरगुडा में 3.40लाख खुटगाँव में 8.56 लाख ,मुंगिया में 2.41 लाख , घोघर में 2.50 लाख, डुमरबहाल 4.73लाख , डुमरपीटा में 4.98लाख, बरबहली 3.50 लाख , करचिया में 4 लाख,माहुलकोट में 7लाख ,सुकलीभाँठा पुराना 4 .51लाख , सेंदमुडा में 4.51 लाख ,सितलीजोर 6.67 लाख , लाटापारा में 6. 79 लाख नियम विरुद्ध आचार सहिता में आहरण कर लिया गया था।

कई पंचायतो में स्थल पर कार्य नही हुये-

नियमानुसार इस मद को खर्च करने पंचायतो को कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराने थे ।मगर पंचायतो में कार्ययोजना नही बनाई गयी! जब जाँच दल इन 16ंपंचायतो में जाँचकरने पहुँची तो कई ऐसे पंचायत मिले जहाँ विकासमद से कराये गये कार्य स्थल से गायब है! ब्लाकभर में ग्राम पंचायत मुंगझर ग्राम सोनामुंदी में नाली निर्माण नही, बोर खनन हुआ सोलर पम्प गायब, सोखता गढढा को कभी ग्रामीण देखे नही, नोजल योजना का अतापता नही, सार्वजनिक शौचालय गाँव से गायब पाया गया! वही बरबहली में चबुतरा निर्माण, गली सफाई मुरमीकरण और नाली निर्माण भी जाँच दल ने स्थल पर नही पाया! ऐसे ही और कई पंचायतो में आहरण के पश्चात भी सरपंच सचिव ने कार्य नही कराया है!

जाँच को महिने भर पर कार्यवाही नही–

प्रशासन से लगातार शिकायत होने पर मिडिया के सुर्खियो में रहे इस मामले पर जिलास्तरीय जाँचदल ने जाँच तो किया पर जाँच के रिपोर्ट से मिडिया को दूर रखा गया!वही जाँच के महिनेभर बाद भी इन पंचायतो पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। मामले में सीईओ चन्द्रकांत वर्मा ने कहा कि जाँच रिपोर्ट मंगवाता हूँजाँच रिपोर्ट मे यदि कोई गडबडी है तो उस पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी

Related Articles

Back to top button